रिपोर्ट :- बिनोद सोनी…
राँची: झारखंड में मानसून इस माह के तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर जाएगा। तब तक राज्य के लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। वही मानसून में बेहतर बारिश के फोरकास्ट के बीच किसानों के लिए अच्छी खेती की भी संभावनाएं जताई जा रही है।
केरल में समय से पहले मानसून के दस्तक देने के बावजूद झारखंड के लोगों को अभी मानसून की पहली बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। रांची मौसम विभाग की मानें तो 15 जून तक मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा। तब तक यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि इस बीच उत्तर पच्छिम से आने वाली गर्म हवा और बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाले नमी की वजह से दोपहर के बाद थोड़ी राहत अवश्य मिलेगी।
मानसून की अच्छी बारिश की संभावना के बीच किसानों के लिए अच्छी खेती की भी संभावनाएं जताई जा रही है।