रिपोर्ट :- वसीम अकरम…
राँची: झारखंड में मानसून अपने तय समय के आसपास ही प्रवेश करेगा। लेकिन इससे पूर्व दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे इलाकों में दो साइक्लोनिकल टर्फ तैयार हो हुए हैं। इसके चलते आने वाले दो-तीन दिन झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम थोड़ा खुशनुमा हो सकता है। इस वजह से पहली पाली में धूप और दूसरी पाली में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साइक्लोनिकल टर्फ की वजह से झारखंड के उत्तर पूर्व मध्य भागों में मध्यम दर्जे की बारिश और वज्र पात देखा जा सकता है।
वही मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बुलेटिन जारी कर बताया कि बंगाल की खाड़ी में मानसून के बादल की वजह से बंगाल की खाड़ी में बने नम हवाएं झारखंड में अनुकूल असर दिखाएंगे जिसकी वजह से गर्मी से निजात मिल सकता है।