झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कूल संख्या हुई 67, देखें 31 मार्च से लेकर 25 अप्रैल तक की विस्तृत रिपोर्ट…

0
6

रिपोर्ट- संजय वर्मा, बिनोद सोनी…

रांचीः शनिवार को सात कोरोना संदिग्धों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। इसके साथ ही झारखंड में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कूल संख्या 67 हो गई है, जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है। शनिवार को मिले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 3 हिन्दपीढ़ी, 1 रांची के ही कांटाटोली के समिप बंगाली मुहल्ला और तीन पलामू जिले के लेस्लीगंज से हैं।  

रांची जिला के हॉट स्पॉट हिन्दपीढ़ी के बाहर से भी अब कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जो रांची जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी परेशानी का सबब और रांची वासियों के लिए खतरे की घंटी है। फिलहाल हिन्दपीढ़ी के बाद अब कांटाटोली क्षेत्र के बंगारी मुह्ल्ला को भी प्रशासन द्वारा कन्टोन्मेंट एरीया में बदल दिया गया है। यहां स्थित सभी घरों में जाकर मेडिकल टीम एक-एक व्यक्ति की जांच करेगी, साथ ही यहां रहने वाले लोगों को घर पर ही हिन्दपीढ़ीवासियों की तरह सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।

पूरे झारखंड में अब तक जिस-जिस जिले से कोरोना मरीज पाए गए हैं, वो निम्नलिखित हैः-  

31 मार्च : रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तब्लीगी जमात से जुड़ी थी।

2 अप्रैल : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ से एक कोरोना पॉजिटिव युवक की हुई शिनाख्त।

5 अप्रैल : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई, महिला तब्लीगी जमात से जुड़ी हुई थी।

6 अप्रैलः रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये महिला मलेशियाई महिला के संपर्क में रहने से संक्रमित हुई थी।

8 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और बोकारो के ही गोमिया से 1 मरीज में  कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। 8 अप्रैल को सबसे अधीक 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।

9 अप्रैलः  बोकारो के चंद्रपुरा से एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

11 अप्रैलः हिंदपीढ़ी से 1, हजारीबाग से 1, और कोडरमा से 1 मरीज की पुष्टि हुई।

12 अप्रैलः  बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।

13 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो और गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलें।

14 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

15 अप्रैलः  रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।

16 अप्रैलः  धनबाद के निरसा स्थित कुमारधुबी में 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

17 अप्रैलः  रांची के इस दिन 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।

18 अप्रैलः  रांची के हॉट स्‍पॉट हिन्दपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। लेकिन इसी दिन रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में भी कोरोना की पुष्टि दिल्ली के मेदांता होस्पिटल में हुई और उनकी मौत भी हो गई, लेकिन इसे झारखंड सरकार के आंकडे में नहीं जोड़ा गया है।  

19 अप्रैलः  रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

20 अप्रैलः हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।

22 अप्रैलः रांची के हिंदपीढ़ी में एक 33 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई।

23 अप्रैलः रांची के हिन्दपीढ़ी से 3 और और बेड़ो से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।  

24 अप्रैलः हिन्दपीढ़ी से 2 और देवघर जिले के सारवां से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई.

25 अप्रैलः हिंदपीढ़ी से 4,  रांची के ही कांटाटोली से 1 और पलामू जिला के लेस्लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।

कूल मिला कर झारखंड में 25 अप्रैल तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कूल संख्या 67 हो गई है, जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है, मरने वालों में 2 रांची के हिन्दपीढ़ी और 1 बोकारो से हैं।

जिला स्तर पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा देखें तो इस प्रकार हैः

एन.एच.एम. द्वारा जारी रिपोर्ट.

1. रांची-42

2. बोकारो-10

3. हजारीबाग-3

4. धनबाद-2

5. गिरिडीह-1

6. सिमडेगा-2

7. कोड़रमा-1

8. देवघर-2

9. पलामू-3

10. गढ़वा-1

Leave A Reply

Your email address will not be published.