खलारी में जमकर हुई ओलावृष्टि, कश्मीर जैसा हुआ नजारा…….

0
8

रिपोर्ट :- वसीम अकरम…..

राँची: पश्चिमी विक्षोभ का असर बीते देर रात से झारखंड में दिखना शुरू हो गया है। आज सारा दिन राजधानी रांची के आसमान में बादलों ने अपना डेरा डाल रखा है। राज्य के लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा रही है उत्तर और मध्य भाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

खलारी कोयलांचल क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिसके कारण यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तेज बारिश के साथ हुई लगभग 20 मिनट तक की ओलावृष्टि से जमीन पर बर्फ की चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से बच्चे काफी खुश दिखे और उसका आनंद उठाया और बर्फ के साथ खेलते देखे गए।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सबसे अधिक बारिश संथाल परगना इलाके में होने की संभावना जताई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए 5 फरवरी को मौसम साफ होने की संभावना जताई है लेकिन न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है साथ ही सुबह में कुहासा देखी जा सकती है और 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.