कर्नाटका जीत पर प्रदेश कांग्रेस  में जश्न का माहौल, वहीं भाजपा में मायुसी, झामुमो ने भी ठोंका ताल….

0
12

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः कर्नाटका में मिली अप्रत्याशित जीत को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय में उत्साह का महौल देखने के मिलाल वहीं प्रदेष भाजपा के वरीष्ठ नेताओं के चेहरे उतरे हुए नजर आएं। कर्नाटका में कांग्रेस पार्टी को बहुमत का आंकड़ां प्राप्त हुआ है, जिसके कारन कांग्रेस पार्टी की खुशी दोगुणी हो चुकी है।  झारखंड राजधानी रांची स्थित प्रदेश कार्यालय शनिवार को जय बजरंबली के नारों से गूंजता रहा।

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को कर्नाटका की जनता ने सराहा हैः

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, राजेश ठाकुर ने इस जीत को बजरंगबली की जीत बताया साथ ही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह कर्नाटक चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजरंगबली के नाम का सहारा लिया, उसी का परिणाम है आज कर्नाटका में कांग्रेस की जीत हुई है।

मोदी जी के उपलब्धियों को जनता के बीच नहीं पहुंचा पाए होंगेः दीपक प्रकाश

इधर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता जनार्दन सर्वोपरि है। हम मोदी जी के उपलब्धियों को जनता के बीच नहीं पहुंचा पाए होंगे, इस लिए हार का सामना करना पड़ा है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने हार की समीक्षा करने की बात कहते हुए कांग्रेस को नसीहत दी है कि, कांग्रेस को ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए। हार-जीत लगी रहती है यूपी में भी जरा कांग्रेस को निकाय चुनाव के नतीजे को देखना चाहिए।

नफरत की राजनीति को जनता ने अस्वीकार कर दिया हैः झामुमो

झारखँड में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी झामुमों ने भी कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, नफरत की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। इस रिजल्ट से भाजपा को सबक लेना चाहिए। झामुमो नेता सुप्रियो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता पर केस दर्ज करवाया गया है। सुप्रीयो भट्टाचार्या ने वायरल वीडियो पर भाजपा के नेताओं से जवाब मांगा है। सुप्रीयो भट्टाचार्या ने आगे कहा कि नफरत फैलाने का प्रशिक्षण बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को दिया है, इसी नफरत को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता एक वीडियो जारी कर नफरत फैला रहे है। उन्होंने बताया कि उनकी तबियत कुछ दिन पूर्व खराब थी वह वैध पर इलाज कराने गए थे तो वहां वैध ने एक वीडियो अपने प्रोमोशन के लिए बनाया था, लेकिन उस वीडियो को एडिट कर भाजपा के लोगों ने वायरल किया है। इससे इनकी मानशिकता साफ जाहिर होती है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज होने के बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन अब पुलिस जांच में स्पष्ट हो जाएगा की कैसे और कौन-कौन भाजपा के नेता काम करते है। इस वायरल वीडियो पर बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और दीपक प्रकाश से इस मामले में जवाब मांगा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.