प्रदेश भाजपा ने राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में दिया धरना, हेमंत सरकार पर असंवेदनशीलता का लगाया आरोप..

0
3

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: पंचायत चुनाव कराने,बालू घाटों की नीलामी, खनिजों की लूट, विधि व्यवस्था, महिला सुरक्षा,थाना, ब्लॉक स्तर पर भ्रस्टाचार, सरकार द्वारा धान की खरीद नही होने जैसे मुख्य मुद्दों को लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य के सभी 264 प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया गया।

नामकुम प्रखंड में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी सहित कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को घेरा। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार पंचायत चुनाव टाल रही है जिससे केंद्र से मिलने वाली सहायता ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं मिल पाएगी साथ ही अब तक राज्य में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों को कम कीमतों में अपने धान बेचने पड़ रहे हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।

कांके प्रखंड कार्यालय में भी भाजपा कांके मंडल द्वारा किया गया विरोध-प्रदर्शनः

वहीं कांके प्रखंड कार्यालय में भी कांके मंडल के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में पिठोरिया, कांके और मेसरा तीनो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांके प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांके मंडल के भाजपा नेता और कार्यकर्ता.

प्रदर्शन के बाद कांके प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, शीलवन्त भट्ट को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम के प्रभारी अनिल टाईगर, मुख्य वक्ता झारखंड प्रदेश की महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती आरती सिंह, ओबीसी मोर्चा मंत्री नसीब लाल महतो, प्रदेश मंत्री कमलेश राम, मंत्री राँची जिला हरिनाथ साहू, सांसद प्रतिनिधि ठानो मुंडा, सुचिता सिंह, गोपाल महतो, राजा महतो, महामंत्री प्रभात भूषण, अमित साहू, सुमित सिंह, युवा मोर्चा राँची जिला मंत्री दीपक कुमार, शिवलाल महतो, मुनी देवी, बनिता मेहता, मीना देवी, सम्पति देवी, अनिता गाड़ी, बबलू ठाकुर, काजू डे, अनिल कुमार, बेनी राम महतो, शानू कुमार, प्रदीप ठाकुर, विजय साहू, शंकर महतो, मनोज राम, लक्ष्मण साहू, सत्रुधन साहू, सदर अली, रूबी मिंज, विजय मुंडा के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.