Categories
मुद्दा

सिंदूर दान से ठीक पहले दुल्हन ने शादी करने से किया ईन्कार, बाराती बैठें धरने पर….

1

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची : शादी के मंडप से दुल्हन उठी और शादी से ही इन्कार कर दिया, दुल्हन के मंडप से उठने के साथ ही बारातियों में हड़कंप मच गया। ये मामला राजधानी रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मौसी बाड़ी का है। दुल्हन द्वारा ईन्कार शादी करने से ईन्कार कर देने के बाद मांडर थाना क्षेत्र से पहुंचे बारातियों ने दुल्हे के साथ शादी के लिए मंडप पर ही धरने पर बैठ गएं।

दूल्हे और बारातियों का कहना है कि, या तो दुल्हन शादी कर साथ चले या फिर शादी पर उन्होंने अब तक जो खर्च किया है, उसका हर्जाना लड़की पक्ष चुकाए।

रांची के मांडर इलाके के रहने वाले विनोद लोहरा की शादी रांची के मौसीबाड़ी में रहने वाली चंदा लोहरा के साथ तय हुई थी। 29 जून को विनोद बरात लेकर चंदा के घर पहुंचा। शादी की सभी रस्में शुरू की गई वरमाला भी हो गया, सात फेरे भी चंदा और विनोद ने लगा लिए, लेकिन जैसे ही सिंदूर दान करने करने की बारी आई, दुल्हन चंदा अचानक मंडप से उठ कर चली गई। दुल्हन के अचानक मंडप से उठ कर चले जाने की घटना से बारातियों में हड़कंप मच गया।  दुल्हन ने अपने मां-बाप से यह कह कर सनसनी फैला दी कि, वह शादी नहीं करना चाहती है, क्योंकि उसे लड़का पसंद नहीं है। मामले को लेकर लड़की के पिता जगदीश लोहरा का कहना है कि लड़की शादी करने के लिए तैयार नही और लड़के पक्ष के लोग शादी में खर्च हुए पैसे की मांग रहे हैं, लेकिन उनके पास फिलहाल पैसे नही है।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *