श्रीमती आरती कुजूर के कार्यों को देखकर लोग स्व. खिजरी विधायक उमराव साधो कुजूर को याद करते हैंः दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

0
3

ब्यूरो रिपोर्ट…

रांचीः 12 जुलाई(सोमवार) 2021 को नामकुम सदाबहार चौक में खिजरी के पूर्व विधायक स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत प्रदेश भाजपा के कई नेता उपस्थित थेंl  

कार्यक्रम से पूर्व सरना रीति रिवाज से कार्यक्रम स्थल पर पूजा एवम झंडा बदली किया गया, इसके बाद स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर की धर्मपत्नी श्रीमती तुलसी कुजूर एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा संयुक्त रुप से स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईl कार्यक्रम में कई समाजसेवी के साथ पंचायत प्रतिनिधि एवं मातृ शक्ति उपस्थित थें।

स्व. उमराव साधो कुजूर को लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों के कारन याद करते हैः दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने कहा कि, स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर खिजरी विधानसभा क्षेत्र में नेता नहीं बल्कि, समाजसेवी के रूप में प्रसिद्ध थेंl पूरे दिन रात जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहते थे और 40 वर्ष की उम्र में दो बार विधायक भी रहें। एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थई।  आज भी उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों की वजह से उन्हें याद करते हैं। उनकी ईमानदारी और कर्मठता का आज भी लोग मिसाल देते हैंl अगर उनके स्थान में कोई दूसरा व्यक्ति विधायक होता तो अपने परिवार के लिए धन-संपत्ति इकट्ठा कर लेता, लेकिन स्व. कुजूर ने अपने परिवार के लिए सर में छत के अलावे कुछ भी रख नहीं पाएl काफी कठिनाईयों से उनकी धर्मपत्नी ने 7 बच्चों की परवरिश अभावों के बीच किया, और स्व. कुजूर के संस्कार बच्चों में दीl उनके संस्कार का ही नतीजा है आज उनके बच्चे समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रसर हैं।

खिजरी विधानसभा के लोग श्रीमती आरती कुजूर में स्व. उमराव साधो कुजूर की छवि देखते हैः

स्व. कुजूर की सुपुत्री श्रीमती आरती कुजूर के कार्य को देखकर लोग स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर को याद करते हैंl उनके पिता की ईमानदारी, कर्मठता और लगनशीलता उनमें झलकती है। उनपर पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का दायित्व है और इस दायित्व को पूरा करने में भाजपा परिवार हमेशा इस परिवार के साथ खड़ा रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने स्वर्गीय कुजूर के साथ के कई संस्मरणों का जिक्र करते हुए कहा कि, कैसे वे हमेशा जनता के लिए खड़े रहते थेंl उन्हें विधायक होने का कोई मान नहीं था बल्कि स्वयं को आम जनता का नौकर समझते थें।

दांये से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दीपक प्रकाश, स्व. साधो कुजूर की पत्नी तुलसी कुजूर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर.

सभा को भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री द्वय डॉक्टर सीमा सिंह, मंजू लता दुबे, समाजसेवी लाल कालीचरण नाथ शाहदेव, समाजसेवी विमल सिन्हा, स्वर्गीय कुजूर के सहयोगी रहे कमल दास गोस्वामी, आशीष ठाकुर, पिंकी खोया, खिजरी विधान सभा के सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, भाजपा रांची जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष प्रभु दयाल बड़ाईक, मंडल के अध्यक्ष अशोक मुंडा, महामंत्री गोरखनाथ सिंह, अनीता गाड़ी, नीलम चौधरी, रंजीता सिंह, पुष्पा देवी, दिलीप महतो, मनोज सिंह, सुनील कच्छप, किस्टो कुजूर, जयपाल हजाम, सोनी हेमरोम, बेला एक्का, रीना कुजूर समेत कई लोगों ने किया l सभा का संचालन सुजीत सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन स्व. कुजूर की पुत्री सह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर ने कियाl

Leave A Reply

Your email address will not be published.