रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके)- भाजपा रांची जिला ग्रामीण की ओर से कांके मंडल के सुकुरहुट्टू गांव स्थित आइटीबीपी कैंप के समिप मंडल अध्यक्ष थानों मुंडा के नेतृत्व में 170 फलदार वृक्ष लगाया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ भी मुख्य अतिथि के रुप में मौजुद रहें।
मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृंगार। वृक्षारोपण से बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावे पेड़ लगाने से जल संचय के साथ बारिश भी नियमित रूप से होती है।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजुद कांके विधायक समरी लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पौधा लगाने की अपील की साथ ही आगामी 5 अगस्त 2020 को भव्य राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर सभी गांवों में घर-घर जाकर कम से कम पांच-पांच दिए जलाने का आग्रह करने के लिए कहा।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में रांची सांसद संजय सेठ के अलावे जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, कांके विधायक समरी लाल, खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, कांके के जिला परिषद् सदस्य अनिल महतो टाइगर, भाजपा नेता हरिनाथ साहू, विक्रांत तिवारी, चुनिंदर महतो, कांके मंडल अध्यक्ष थानों मुंडा, समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजुद रहें।