पिठोरिया पुलिस की लगातार अफीम तस्करों की खिलाफ कार्रवाई जारी, 5 एकड़ में लगे अफीम की खेती किया नष्ट….

0
10

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: रांची पुलिस लगातार अफीम तस्करों पर अंकुश लगाते हुए कार्रवाई कर रही है। रांची के आसपास क्षेत्रो पर लगे अफीम की खेती को लगातार राँची पुलिस के द्वारा नष्ट किया जा रहा हैं। रविवार को सदर पश्चिमी अंचल के पुलिस निरीक्षक राज कुमार यादव और पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिठोरिया थाना अंतर्गत पुसू जंगल पर लगे लगभग 5 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया गया।

मौके पर पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में 19 जनवरी को भी अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, पिठोरिया थाना अंतर्गत के कतरिया बेड़ा जंगल में लगभग 4 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया गया था। फिर सूचना मिली की पूसू जंगल में भी अफीम तस्करों ने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की हुई है। सूचना की पुष्टि के बाद तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुसू के जंगल में लगभग 5 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। अफीम तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

मौके पर सदर पश्चिमी अंचल के पुलिस निरीक्षक राज कुमार यादव, थाना प्रभारी अभय कुमार, सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार, सब इंस्पेक्टर गणेश कुमार यादव सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.