रांची प्रेस कल्ब के नव निर्वाचित सदस्यों ने लिया शपथ..

0

रिपोर्ट बिनोद सोनी…

रांची प्रेस कल्ब के नव निर्वाचित सदस्यों ने लिया शपथ, मुख्यमंत्री ने दी सभी पदधारियों को शुभकामनाएं….

रांची: रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने बुधवार को शपथ ग्रहण किया। राजधानी रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में सुबे के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें।

मीडिया की खबर पर सरकार कार्रवाई कर रही हैः मुख्यमंत्री

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ आप सबों को कहा जाता है। आप सभी सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते है। आपलोगों की खबर को हमारी सरकार काफी गंभीरता से ले रही है, और कई खबर पर कार्रवाई भी की गई है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप सभी के कामों में सुदृढ़ता कैसे हो, इसमें हमारी जो भी भूमिका होगी उसका हम निर्वाहन करेंगे।

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रेस कल्ब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने पत्रकारों की मांगों को रखाः

मौके पर रांची प्रेस कल्ब के अध्यक्ष, राजेश सिंह ने पत्रकारों के कई मांगों से मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन को अवगत करवाया, इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मांगों पर हमारी सरकार विचार करेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा भाजपा विधायक नवीन जायसवाल, समरी लाल, कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और रांची की मेयर आशा लकड़ा, उप मेयर संजीव विजयवर्गीय, रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ रमेश कुमार पांडे, प्रो. वी.सी. कामिनी कुमार, आरजेडी के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव के अलावा अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.