झारखंड में फंसे मजदूरों को उनके राज्य भेजने के लिए जिप सदस्य अनिल टाईगर उपायुक्त को सौंपेगे ज्ञापन…

0
5

रिपोर्ट- वसीम अकरम

रांचीः लॉकडाउन के दौरान जिस तरह से झारखंड में केंद्र और राज्य की दोनों सरकारों की पहल से दूसरे राज्यो में फंसे मजदूरों को झारखंड लाने की कवायद शुरू हुवी है ये काबिले तारीफ है, लेकिन झारखंड में भी दूसरे राज्यो के हज़ारों लोग लॉक डाउन में फँसे हुए हैं, जिन्हें उनके घर भेजने की भी व्यवस्था राज्य सरकार को करनी चाहिए। ये तमाम बाते कांके जीप सदस्य सह भाजपा नेता अनिल टाईगर ने कही।

लॉकडाउन में बंगाल के कई मजदूर जो झारखंड में मजदूरी करते है, वैसे सैकड़ो लोग कांके क्षेत्र के कई इलाकों में फँसे हुए है जिनमें एक शिल्पकार भी शामिल है। फिलहाल जिप सदस्य, अनिल टाईगर इन मजदूरों को लगातार खाद्य सामग्री और जरूरत के सामान मुहैया करवा रहे हैं।

दूसरे राज्यो के फँसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगाः अनिल टाईगर, जिप सदस्य

मौके पर अनिल टाईगर ने कहा कि, जिस तरीके से केंद्र और राज्य सरकार की पहल से झारखंड के प्रवासी मजदूरों को झारखंड लाया जा रहा है, उसी तरह से झारखंड में फंसे दूसरे राज्यों के हजारों मजदूरों को भी भेजने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। अनिल टाईगर ने आगे कहा कि मैं रांची जिले में फंसे दूसरे राज्यों के मजदूरों की सूची तैयार कर रहा हूं, जिसे जल्द ही रांची उपायुक्त को सौंपा जाएगा। ताकि ये लोग भी अपने घर सुरक्षित लौट सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.