कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, ग्रामीण कांग्रेस, रांची जिला के अध्यक्ष नियुक्त किये गएं.

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड): शनिवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने झारखण्ड कांग्रेस के 25 जिला अध्यक्षों कि सूची जारी की है, जिसमें कांके प्रखंड के प्रमुख सह कांग्रेस नेता सोमनाथ मुंडा को ग्रामीण कांग्रेस, रांची जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं रांची जिला महानगर अध्यक्ष के रूप में पुनः एक बार फिर से कुमार राजा को जगह दी गई है।

सोमनाथ मुंडा के जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोमनाथ मुंडा कांग्रेस के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है। सोमनाथ मुंडा हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं। इस बार पार्टी ने कांग्रेस के सच्चे सिपाही को जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। सोमनाथ मुंडा के रांची जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, संजर खान, कांके प्रखंड के उप प्रमुख अजय बैठा, जमील अख्तर, अर्जुन मुंडा, महताब आलम, संजय मुंडा,मुस्ताक आलम समेत कई लोगों ने बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.