झारखंड में हेमंत सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय: जेपी नड्डा

0
6

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी…..

रांची: आज झारखंड में आकर्षण का केंद्र रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। भारतीय जनता पार्टी राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास महारैली आयोजित की, जिसमें मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट में उनका सांस्कृतिक एवं पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से मोटरसाइकिल रैली की शक्ल में बिरसा चौक पहुंच भगवान बिरसा मुंडा को जेपी नड्डा ने नमन किया। जिसके बाद रैली ऐतिहासिक मोराबादी मैदान पहुंची। इस दौरान जगह-जगह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अभिनंदन किया गया।

मोरहाबादी मैदान में धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास महारैली में 32 जनजातीय समूह के हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महा रैली में पहुंचे लोगों का अभिवादन किया। साथ ही केंद्र सरकार के 8 साल की उपलब्धियों के साथ-साथ झारखंड में बीते रघुवर सरकार के दौरान किए कार्यों का बखान किया। वही दूसरी तरफ प्रदेश की जेएमएम, कांग्रेस और राजद की गठबंधन वाली हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा, वर्तमान में झारखंड में चल रही ईडी की कार्रवाई पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार का पर्याय बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के आईएएस ऑफिसर पर हो रहे कार्रवाई पर यहां के नेताओं के पेट में दर्द होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.