राष्ट्रीय तेली-साहू महासंगठन का किया गया विस्तार, 2024 की तैयारी शुरु…

0
24

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड): दानवीर भामाशाह नगर होचर पंचायत सचिवालय सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन रांची जिला कमिटि की बैठक संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता कुंज बिहारी साहू एवं संचालन संगठन महामंत्री रामविलास साहू ने किया।

बैठक में संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, हरिनाथ साहू ने संगठन का विस्तार करते हुए बैठक में शामिल सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं समाज के अगुवा प्रतिनिधियों के बीच संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक न्याय व राजनीतिक भागीदारी के विषय पर विस्तार से चर्चा की।

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठऩ के विस्तार के दौरान, संगठन के उद्देश्यों को रखते वक्तागण.

हरिनाथ साहू ने सर्व सहम्मति से संगठन की पहली सूची जारी करते हुए विभिन्न पदों के लिए शपथ पूर्वक पदाधिकारीयों का मनोनयन किया।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष पद के लिए अजीत साहू, कपिल साहू, संगठन महामंत्री के लिए रामविलास साहू, महामंत्री हीरा लाल साहू, उपाध्यक्ष के लिए दीपक साहू, धनकू साहू, मंत्री बाबूलाल साहू, आर्यन कुमार सागर, शंकर प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. दानेश्वर साहू, मीडिया प्रभारी गणेश साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के लिए संजय साहू, बेनी साहू, मुरारी साहू, जिला परिषद सदस्य किरण देवी। रांची जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज साहू, शत्रुघ्न साहू, बलदेव साहू, रविंद्र साहू, उमेश साहू, दिनेश कुमार साहू का मनोनयन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से दिलीप कुमार साहू, प्रेमनाथ साहू, सत्येंद्र प्रसाद, धोलेश्वर शाह, निशांत कुमार, चंद्रिका साव, भोला कुमार साहू, दिनेश साहू, बेनी साहू, सोनू कुमार साहू, विष्णु साहू, राज किशोर साहू, विनोद कुमार के अलावे दर्जनों समाजिक अगुवा प्रतिनिधिगण शामिल हुएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.