धनबाद नगर निगम की कार्यशैली से नाराज जनता का फुटा गुस्सा, मासस ने कार्यालय के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन.

0
51

 

रिपोर्ट- अशोक कुमार, धनबाद…

धनबाद : सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में मासस के कार्यकर्ता और आम जनता ने धनबाद नगर निगम की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर आक्रोश रैली निकाल कर पैदल मार्च करते हुए धनबाद निगम कार्यालय पहुंच और विरोध-प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान सिंदरी के पूर्व विधायक व मासस के केंद्रीय अध्यक्ष आनन्द माहतो, मासस के बबलू महतो समेत दर्जनों की संख्या में मासस नेता मौजुद रहें।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान मासस नेताओं ने नगर निगम की मनमानी और बीसीसीएल की जमीन पर डंपिंग यार्ड बनाए जाने की योजना में संसोधन करने और युवाओं के रोजगार समेत शहर की सफाई के अलावा अन्य मांगों पर भी सवाल खड़े किए।

पैदल मार्च कर धनबाद नगर निगम का घेराव करने जाते मासस कार्यकर्ता और आम जनता.

निगम अपनी कार्यशैली में करे सुधार अन्यथा, उग्र आंदोलन किया जाएगाः बबलू महतो, मासस नेता

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मासस नेता बबलू महतो ने निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए वर्तमान नगर आयुक्त पर मनमाने ढंग से कार्य करने और नगर निगम को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल क्षेत्रो में लोग प्रदूषण के अलावा और कई समस्याओं से परेशान हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों का भी हाल बुरा  है। पूरा शहर सफाई के अभाव में बजबजा रही है। कहीं भी साफ सफाई सही ढंग से नहीं हो पा रहा। सबसे आश्चर्य बात यह है कि निगम के पास अभी तक खुद का डंपिंग यार्ड नहीं है। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में कचरा जहां-तहां पड़ा हुआ है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे  हैं। अगर अब भी नगर निगम सुधार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में मासस उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.