पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, समर्पण दिवस के रुप में मनाने का लिया निर्णय….

0
4

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड)-  भाजपा राँची जिला ग्रामीण की समीक्षात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में कांके विधानसभा अन्तर्गत समाधान केंद्र अरसंडे में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के दिन को सभी मंडलों में समर्पण दिवस के रूप में मनाने सहित केन्द्रीय बजट पर संगोष्ठी कर बजट की विशेषता को जन-जन तक पहुंचाने एवं प्रेस वार्ता करने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, महामंत्री नरेंद्र कुमार, प्रीतम कुमार साहू उपाध्यक्ष मानकी राजेंद्र शाही मुंडा, मनोज चौधरी, हर्षवर्धन पांडे, धीरज महतो विनय, रांची जिला ग्रामीण के मंत्री हरिनाथ साहू, कुणाल सहदेव, नेहा सिंह, मुन्नी मुंडा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रताप कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज राम, मीडिया प्रभारी राम कुमार दुबे, संजीव तिवारी,  कामेश्वर महतो आईटी सेल संयोजक सुधाकर चौबे के अलावे रांची जिला ग्रामीण के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.