राज्य पुलिस की जगह अब सीआरपीएफ संभालेगी कमान, लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं…

0
6

रिपोर्ट- संजय वर्मा, बिनोद सोनी…

रांची- राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, स्वाभाविक हैं कि राज्य के कुछ लोग सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन नही कर रहे हैं, जिसके कारन दिन प्रतिदिन झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

26 अप्रैल को झारखंड में सर्वाधिक 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की शिनाख्त हुई. जिसके साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 83 तक पहुंच गई है, इससे पहले सर्वाधिक 9 मरीज एक दिन में शिनाख्त किए जा चुके हैं।

लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटेंगी सीआरपीएफः

तेजी से बढ़ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अब लोक डाउन का पालन सख्ती के साथ कराने का निर्णय लिया है। अब सडकों पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ राज्य पुलिस के जवान नहीं, बल्कि सीआरपीएफ के जवान मोर्चा संभालेंगे। राज्य पुलिस के मुखिया, डीजीपी एम वी राव ने अपने व्यान में उक्त बाते कही है। हलांकि 26 अप्रैल को सर्वाधिक 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की खबर विभिन्न मीडिया में प्रसारित होने के बाद, 27 अप्रैल को राजधानी रांची के विभिन्न ईलाकों में काफी कम लोग ही अपने घरों से बाहर निकलें, ये लोग किसी ना किसी जरुरी काम से ही अपने घरों से बाहर निकले थें।

रांची के उपायुक्त और एसएसपी भी आ चुके हैं कोरोना पॉजिवट मरीज के संपर्क मेः

एक बार फिर से बताते चलें कि, झारखंड में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 83 हो गई है। 26 अप्रैल को जो रिपोर्ट आई है, उसमें सदर अस्पताल रांची की चार नर्सें भी शामिल है, इसके अलावा गुरुनानक स्कूल से जो युवक पॉजिटिव पाया गया है, उसके संपर्क में रांची के उपायुक्त और एसएसपी भी आ चुके हैं, जिसके कारन दोनों ही अधिकारियों के क्वारंटीन में जाने की संभावना बढ़ गई है।

डालते हैं अब तक के आंकड़ों पर एक नजरः-

31 मार्च : रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तब्लीगी जमात से जुड़ी थी।

2 अप्रैल : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ से एक कोरोना पॉजिटिव युवक की हुई शिनाख्त।

5 अप्रैल : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई, महिला तब्लीगी जमात से जुड़ी हुई थी।

6 अप्रैलः रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये महिला मलेशियाई महिला के संपर्क में रहने से संक्रमित हुई थी।

8 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और बोकारो के ही गोमिया से 1 मरीज में  कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।

9 अप्रैलः  बोकारो के चंद्रपुरा से एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

11 अप्रैलः हिंदपीढ़ी से 1, हजारीबाग से 1, और कोडरमा से 1 मरीज की पुष्टि हुई।

12 अप्रैलः  बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।

13 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो और गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलें।

14 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

15 अप्रैलः  रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।

16 अप्रैलः  धनबाद के निरसा स्थित कुमारधुबी में 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

17 अप्रैलः  रांची के इस दिन 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।

18 अप्रैलः  रांची के हॉट स्‍पॉट हिन्दपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। लेकिन इसी दिन रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में भी कोरोना की पुष्टि दिल्ली के मेदांता होस्पिटल में हुई और उनकी मौत भी हो गई, लेकिन इसे झारखंड सरकार के आंकडे में नहीं जोड़ा गया है।  

19 अप्रैलः  रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

20 अप्रैलः हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।

22 अप्रैलः रांची के हिंदपीढ़ी में एक 33 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई।

23 अप्रैलः रांची के हिन्दपीढ़ी से 3 और और बेड़ो से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

24 अप्रैलः हिन्दपीढ़ी से 2 और देवघर जिले के सारवां से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई.

25 अप्रैलः हिंदपीढ़ी से 4,  रांची के ही कांटाटोली से 1 और पलामू जिला के लेस्लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।

26 अप्रैलः आज के दिन राज्य में सर्वाधिक 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की शिनाख्त हुई, जिसमें रांची के चुटिया से 2, हरमू से 1, लोवाडीह से 1 हिंदपीढ़ी से 9 गढ़वा से 2 और जामताड़ा से 1.

Leave A Reply

Your email address will not be published.