बागी सचिन पायलट को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, प्रदेश कांग्रेस ने किया आलाकमान के फैसले का स्वागत….

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

बागी सचिन पायलट को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, प्रदेश कांग्रेस ने किया आलाकमान के फैसले का स्वागत….

रांची: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद और डिप्टी सीएम पद से सचिन पायलट को हटाए जाने का झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, भाजपा में सचिन पायलट पहले ही शामिल हो चुके थें। कांग्रेस पार्टी ने देश को तोड़ने वाली उनकी नीतियों के कारन बाहर का रास्ता दिखा दिया है। केन्द्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें डिप्टी सीएम पद से हटा दिया है।

वहीं प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का यह चरित्र रहा है कि जिस राज्य में उनकी सरकार नहीं बनती है, जहां की जनता भाजपा को नकार देती है, वहां पर वह खरीद-फरोख्त की राजनीति शुरु कर देती है। इस तरह भाजपा देश की राजनीति को गंदा करने के प्रयास में लगी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.