वैश्य समुदाय के लोगों की लगातार हो रही हत्या से आक्रोशित, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने किया सीएम का पुतला दहन..

0
47

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

राँची: तेली समाज के लोगों की लगातार हो रहे हत्या से आक्रोशित तेली समाज के लोगों ने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के बैनर तले रविवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सरकार का पुतला दहन किया।

मौके पर संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि, 11 अगस्त को अज्ञात अपराधियों द्वारा राजधानी राँची के बीचों-बीच जूस विक्रेता मुकेश कुमार साहू और रोहन कुमार साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 12 अगस्त को कोयला व्यवसाय राजेंद्र प्रसाद साहू के ऊपर जानलेवा हमला हुआ, इससे पूर्व माही रेस्टोरेंट के मालिक की हत्या हुवी।  2022 में भी तेली समाज के आठ लोगों की निर्ममतापूर्ण हत्या कर दी गई थी। इससे स्पष्ट हो जाता है कि, हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और तेली समाज के प्रति सरकार पूरी तरह उदासीन है।

पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, राज्य के मुखिया हेमंत सरकार से मांग करती है कि, हत्यारों और हमलावरों की गिरफ्तारी अभिलंब की जाए, अन्यथा आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने के लिए संगठन बाध्य होगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची जिला अध्यक्ष, कुंज बिहारी साहू, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, रामविलास साहू, बलदेव साहू, अजीत साहू, संजय साहू, शत्रुघ्न साहू, पंकज साहू, रूपेश साहू, कपिल साहू, छत्रधारी साहू, सुखदेव कुमार सहित राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.