रिपोर्ट :- बिनोद सोनी…..
राँची : रुपेश पांडे की हत्या मामले को लेकर सूबे की सियासत गर्म हो चली है। इस कड़ी में आज आजसू पार्टी रांची महानगर के द्वारा राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। और राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर आजसू महानगर अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रुपेश पांडे की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। लेकिन इस मामले पर राज्य सरकार अभी तक चुपी साधे बैठी है। यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा, रूपेश पांडेय की हत्या में शामिल सभी लोगों की अविलंब गिरफ्तारी हो।