झारखंड वासियों को 9 मई तक नही मिलने वाली बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं से छुटकारा….

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: 9 मई तक झारखंडवासियों को बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। रांची मौसम विभाग केंद्र के निदेशक, एस.डी.कोटाल ने मौसम पूर्वानुमान लगाते हुए बताया है की 9 मई तक राज्य में बारिश, तेज हवा और वज्रपात रुक-रुक कर होते रहेगी। 10 मई के बाद मौसम में बदलाव आते हुए सामान्य मौसम की दिशा में बढ़ जाएगी, साथ ही इस दौरान राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में टेंपरेचर 32 डिग्री से 34 डिग्री के आसपास रहेगा। राज्य के दक्षिणी जिलों ईस्ट सिंहभूम और वेस्ट सिंहभूम में तापमान 35 डिग्री से 36 डिग्री तक रहेगा, और राज्य के नॉर्थ जिलों में तापमान 36 से 37 डिग्री तक रहने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.