चाईबासा की घटना से मुख्यमंत्री मर्माहत, मंत्रीमंडल विस्तार की तिथी आगे बढ़वाई…

0

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

चाईबासा की घटना से मुख्यमंत्री मर्माहत, मंत्रीमंडल विस्तार के लिए शपथ ग्रहण की तिथी आगे बढ़वाई…

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है। चाईबासा के बिलुंगकेरा गांव में हुए नरसंहार घटना के पीड़ितों से मुलाकात कर लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार देर शाम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सीएम ने राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

जानकारी देते चलें कि गुरुवार की सुबह चाईबासा जाने से पहले मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुलाकात कर 24 जनवरी को दोपहर 1 बजे का समय दिया मांगा था, लेकिन चाईबासा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल महोदया से दुबारा मुलाकात कर शपथ ग्रहण की तिथी आगे बढ़ाने का निवेदन किया।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने राज्यपाल से मिलकर उन्हें घटना के संबंध में पूरी बातें विस्तृत रूप से बताई। चाईबासा की घटना को देखकर मन में मायूसी है। आनन-फानन में शोकाकुल वक्त में मंत्रीमंडल विस्तार के लिए मुझे शपथ ग्रहण समारो इच्छा के विरुद्ध लग रहा है, इसलिए राज्यपाल से हमने आग्रह किया है कि मंत्रीमंडल विस्तार किसी अन्य तिथी को किया जाए।

बता दें कि 24 जनवरी को राजभवन में 8 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना थी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय और बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की चर्चा है। झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगन्नाथ महतो, दीपक बिरुआ और मथुरा महतो के नाम की चर्चा है। इधर झारखंड विकास मोर्चा से बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के गुरुवार देर रात सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात का फोटो वायरल होने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि इन दोनों विधायकों में से एक को मंत्री पद दिए जाने के कारण ही आज का शपथ ग्रहण समारोह टाल दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.