पलामू और गढ़वा में 6 अप्रैल को लू चलने की संभावना, अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहतः मौसम विभाग

0
7

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: अप्रैल माह के पहले हफ्ते में ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च माह के बाद अप्रैल में भी बारिश नहीं होने की वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है और ऐसे में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है। इसके अलावा चिलचिलाती धूप भी लोगों को जला रही है। झारखंड में निचले स्तर के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवा चल रही है, जिस वजह से राज्य में तपिश भरा मौसम देखने को मिल रहा है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। 6 अप्रैल को गढ़वा और पलामू जिले में लू चलने की संभावना जताई गई है। खास तौर पर राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में हीट वेब देखी जा रही है, बाकी शेष भाग में हीट वेब की स्थिति नहीं है।

सबसे अधिक 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गयाः

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राज्य के प्रमुख जिलों में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड किए गए तापमान की जानकारी दी है, जिसमें सबसे अधिक डाल्टनगंज में 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, वहीं सबसे कम राजधानी रांची में 38 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा जिले में 42.9 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, बोकारो थर्मल में 39.5 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 39.8 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड की गई है। वही आने वाले कुछ दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं देखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.