झामुमो का लक्ष्य कांके विधानसभा में कब्जा करना, तैयारी आज से शुरु….

0
14

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

राँची: आगामी 2024 चुनाव की तैयारी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरह से तैयारी में जुट चुकी है। इसी कड़ी में पार्टी के निर्देशानुसार सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को झामुमो से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

शनिवार को कांके प्रखंड के ऊरगुट्टू पंचायत से सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर झामुमो के कांके प्रखंड अध्यक्ष, जावेद अख्तर और रांची जिला उपाध्यक्ष जनक नायक ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर और जिला उपाध्यक्ष जनक नायक ने झामुमों से जुड रहे नये लोगों को सदस्यता रसीद काटकर और पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

Loading...

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि, सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत कांके प्रखंड के सबसे बड़े पंचायत, ऊरगुट्टू पंचायत से किया गया है, जो लगातार कांके प्रखण्ड के सभी 32 पंचायतों में  कैंप लगाकर चलाया जाएगा। कांके प्रखंड के 32 पंचायतों में लाखों लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। वहीं एक सवाल के जवाब में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि, निश्चित तौर पर आने वाले समय में कांके विधानसभा में झामुमो का विधायक होगा।

वहीं जिला उपाध्यक्ष जनक नायक ने कहा कि पार्टी के सिद्धांत और विचारधारा को देखते हुए सभी समुदाय के लोग झामुमो पर भरोसा जताते हुए हजारों की संख्या में झामुमो का दामन थाम रहे हैं। आने वाले समय में कांके विधानसभा में झामुमो का विधायक होगा और राज्य में झामुमो की सरकार भी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.