वनभोज कार्यक्रम से होगा सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक भागीदारी का आगाज: हरिनाथ साहू

0
10

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड)- राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के नेतृत्व में एक दिवसीय वन भोज सह समाजिक सम्मेलन का आयोजन सुतियाम्बेगढ़ पिठोरिया के ऐतिहासिक मुड़र पहाड़ पर 29 जनवरी को रखा गया है।

29 जनवरी को होगा बहुसंख्यकों का महाजुटानः

महासंगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, हरिनाथ साहू ने बताया कि, कार्यक्रम में कांके प्रखंड के सभी गांवों से लगभग तीन हजार की संख्या में स्वजातिय समाज का महाजुटान का लक्ष्य रखा गया है। 29 जनवरी 2023 का यह वन भोज सह सामाजिक सम्मेलन आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राजनीतिक भागीदारी एवं सामाजिक न्याय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसकी तैयारी को लेकर गांव-गांव में सामाजिक बैठकों के माध्यम से जन जागरण अभियान पिछले 15 दिनों से चलाया जा रहा है।

स्थानीय नेतृत्व लोकल फॉर वोकल को बढ़ाना देने का होगा शंखनादः हरिनाथ साहू

यह सामाजिक सम्मेलन बहुसंख्यक पिछड़े, दलित, आदिवासी, दबे कुचले शोषित वंचितों के लिए सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई का आगाज होगा। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के नेतृत्व में राज्य में खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति लागू कराना, जातीय जनगणना करा कर जनसंख्या आधारित आरक्षण की मांग एवं जिस वर्ग की आबादी जितनी है, उस वर्ग को उतनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के साथ-साथ स्थानीय नेतृत्व लोकल फॉर वोकल को बढ़ाना देने का शंखनाद होगा।

कार्यक्रम कई गणमान्यों की रहेगी उपस्थितिः

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि पूर्व कृषि मंत्री जोगिंदर साहू, BDO गौतम प्रसाद, कोडरमा जिला के पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, RTSM महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, कुमारी प्रियंका साहू, स्टार कलाकार रमन गुप्ता, मशहूर गायिका ज्योति साहू, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश साहू के अलावे समाज के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.