किसानों के साथ धान रोप कर रिम्स-टू नगड़ी में बनाने का विरोध करेंगे रांची सांसद…
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांचीः केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ, कांके के नगड़ी में आगामी अट्ठारह जुलाई को किसानों के साथ उनके खेत में धान की रोपाई करेंगे। सोमवार को संजय सेठ ने जमीन बचाव संघर्ष समिति नगड़ी के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ बातचीत के दौरान कही। संजय सेठ ने कहा कि वे उनके आंदोलन का समर्थन करते हैं, कृषि योग्य जमीन को बचाना जरुरी है। उनको ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता। यदि किसान अपनी खेती योग्य जमीन नहीं देना चाहते हैं तो राज्य सरकार को जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। जो लोग इस जमीन को बंजर बता रहे हैं, वे लोग मानसिक रूप से दिवालिया हैं|
दिल्ली में सीएम, हेमंत सोरेन से मुलाकात उन्हें ग्रामीणों की मांगों से अवगत करवाएंगेः
संजय सेठ ने आगे कहा कि वे सीएम हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात कर ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से किसानों की मांगों के साथ हैं। राजधानी एवं इसके आसपास बहुत सारी जमीन उपलब्ध है, जिसपर रिम्स टू का निर्माण किया जा सकता है। नगड़ी में ही इसका निर्माण हो यह जरूरी नहीं है। यहां की जमीन पर कृषि कार्य कर जिविकोपार्जन करने वाले पांच सौ परिवारों भरण पोषण कैसे होगा, इसको भी ध्यान में रखना जरुरी है।
उन्होंने मईया सम्मान योजना पर भी कटाक्ष किया। विकास टोप्पो, सीता कच्छप, रामानंद टोप्पो, नंदी कच्छप के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को बताते हुए उनके समक्ष पांच सूत्री मांगे रखीं, जो निम्नलिखित हैः
1-किसानों को खेती करने से नहीं रोका जाए।
2-खेत से कंटीले तार और पुलिस बल को हटाया जाए।
3-आदिवासी किसानों के जीने का अधिकार का हनन करना बंद करे सरकार।
4-कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में उचीत कदम सरकार को उठाना चाहिए।
इस अवसर पर कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण, पिठौरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो, कमलेश राम, रामलखन मुंडा सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थें।