कोरोना काल में रेलवे पुलिस ने निःस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वाह्न कियाः आरती कुजूर

0
4

ब्यूरो रिपोर्ट…

रांचीः शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश महिला मोर्चा ने रांची रेलवे पुलिस फोर्स कार्यालय में  रेलवे पुलिस के जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर उनके लिए सुरक्षा और लंबी उम्र की प्रार्थना की। वर्तमान में पूरे प्रदेश में  कोरोना योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधने का कार्य भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया जा रहा हैl पूरे प्रदेश में 22अगस्त से 29 अगस्त तक कोरोना योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधने का कार्य चल रहा है, इसी क्रम में  रांची रेलवे पुलिस फोर्स के पुरुष एंव महिला जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर सम्मानित किया गया, साथ ही कोरोना काल में रेलवे पुलिस बल द्वारा किये गए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की  प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने  कहा कि, विश्व भर मे कोरोना की दूसरी लहर से लोग काफी परेशान हुएं और इसी कड़ी में बहुत से लोग अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगो की  मदद भी किएं, जिसमें हमारी रांची रेलवे पुलिस फ़ोर्स का  भी अहम योगदान रहा है। ना सिर्फ कोरोना से बचाव हेतु बल्कि मानव तस्करी जैसे गैर कानूनी काम को रोकने में भी आर पी एफ की अहम भूमिका रही है। कई लोगों के जीवन को रेलवे पुलिस के जवानों द्वा बचाया गया है ।

कार्यक्रम में मंजूलता  दुबे, पिंकी खोया, सुचिता सिंह, बबीता वर्मा, सोनी हेमरोम, RPF पदाधिकारी सुमन कुमार झा, जय प्रकाश महतो सहित सभी आरपीएफ के जवान उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जवानों ने कोरोना की तीसरी लहर रोकने, बहनों और जरूरतमंदों की रक्षा करने, मानव तस्करी पर रोक लगाने का भरोसा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.