प्लास्टिक मुक्त गांव, अभियान से जुड़ें सुकुरहुट्टू गांव के ग्रामीण…

0
1

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड)- भाजपा कांके मंडल अध्यक्ष, राम लखन मुंडा एवं महामंत्री प्रभात भूषण के नेतृत्व में सुकुरहुटू उत्तरी पंचायत के साथ कांके मंडल को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान रविवार को चलाया गया। इस अभियान में ग्राम वासियों के साथ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहें।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा रांची जिला ग्रामीण के मंत्री सह कांके मंडल के प्रभारी, हरिनाथ साहू ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला ग्रामीण के नेतृत्व में सेवा ही संगठन है कार्यक्रम पिछले 21 जुलाई से आगामी 10 अगस्त तक चलाया जाना है। इस सेवा सप्ताह के दौरान सभी मंडलों में जल संचयन, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर का आयोजन, कोविड-19 से पीड़ित परिवारों की मदद के करने के साथ पिछले वर्ष झारखंड सरकार को किसानों द्वारा बिक्री किया गया धान का बकाया पैसा दिलाना, किसानों को सब्सिडी में मिलने वाला धान, खाद-बीज में बिचौलियों की मनमानी को रोकना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे वैक्सीनेशन महाअभियान से जुड़कर जन जागरूकता के साथ गांव एवं जलाशयों को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर, बादल सिंह मुंडा, चुनिंदर महतो,पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, रंजय कुमार साहू, गौतम प्रसाद, सचिन दास गोस्वामी, जयप्रकाश साहू, दिनेश साहू के अलावे दर्जनों ग्रामीण एवं समाजसेवी अभियान शामिल हुएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.