Categories
राजनीति मुद्दा

झारखंड के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर 14 अप्रैल को 5 लाख आजसू कार्यकर्ता थाने में देंगे गिरफ्तारी

7

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांचीः आजसू पार्टी, रांची जिला कार्यकारिणी कमिटी की बैठक गुरुवार को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में रांची जिला अध्यक्ष, संजय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रांची जिला कार्यकारिणी कमिटी के सदस्य मौजूद रहें।

जेल भरो आंदोलन के तहत 14 अप्रैल को लगभग 5 लाख आजसू कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगेः संजय महतो, जिलाध्यक्ष, रांची

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष, संजय महतो ने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लागू करना, पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण, जाति के आधार पर जनगणना, सरना धर्म कोड़, बेरोजगारी, राज्य के संसाधनों की लूट बंद करने और झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने जैसे विभिन्न मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन के साथ 14 अप्रैल को जिला के हर थाना में आजसू के कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंचेगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई। पार्टी के कार्यकर्ता 14 अप्रैल को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपनी गिरफ्तारी देंगे। पूरे रांची जिला से लगभग 5 लाख कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी देने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष, हकीम अंसारी ने राज्य की जनता से सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने का आह्वान भी कियाः

मौके पर पार्टी के रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष, हकीम अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सत्ता से भी ज्यादा अहम और बड़ी होती है। पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो और आजसू पार्टी मजबूती से इसे निभा रही है। झारखंडी जनभावना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और मांगों को लेकर पार्टी अंबेडकर जंयती के दिन 14 अप्रैल को पूरे राज्य में जेल भरो आंदोलन चलाई जाएगी, इसके साथ ही हकीम अंसारी ने झारखंड सरकार की गलत नीतियों, वादा खिलाफी, संपदाओं की लूट, भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के सभी लोगो को बड़ी लड़ाई लड़ने का आह्वान भी किया।

जनता के सवालों से कानून व्यवस्था बिगड़ती है, तो हम सीधे थाने में जाकर गिरफ्तारी देंगेः शत्रुधन महतो

वहीं जिला सचिव शत्रुधन महतो ने कहा कि, बजट सत्र के दौरान सात मार्च को पार्टी ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा था। हमारे हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थको को रोकने के लिए सरकारी तंत्र ने पूरी ताकत लगा दी। जगह-जगह बैरिकैटिंग कर दिया गया, ताकि आजसू के आंदोलन को विफल किया जा सके। राजधानी रांची की सड़कें पुलिस छावनी में बदल दी गई। पार्टी आम अवाम की आवाज विधानसभा पहुंचाने निकली थी। अगर इन आवाज, सवालों से कानून व्यवस्था बिगड़ती है, तो हम सीधे थाने जाकर गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं।

ये सभी रहें मौजुदः

बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, उपाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, सचिव शत्रुघ्न महतो, केंद्रीय कार्यालय सचिव नईम अंसारी, मजीबुल अंसारी, रोशन मुंडा, केंद्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुंडा, मदन महतो, जलनाथ चौधरी, राजन मुंडा, अमन लाल शाहदेव सहित दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थें।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *