Jan Jan ki Awaz

5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः राष्ट्रीय युवा शक्ति एवं वन विभाग के द्वारा रविवार को मोराबादी मैदान में गलवान घाटी में चीन के कायराना हरकत के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए 20 जवानों के नाम से पौधारोपण किया गया।

पौधारोपण के दौरान शहीदों के नाम से वृक्षारोपण के दौरान उनके कट आउट लगाकर उनकी वीरगाथा को याद किया गया।  मौके पर वीर शहीद अमर रहे का नारा भी लगाया गया। इसके साथ ही सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि शहीदों के नाम से लगाई गई वृक्षों की सदैव सेवा करते हुए शहीदों के वीर गाथा को याद रखा जाएगा। मौके पर चाइनीस सामानों के बहिष्कार करने का भी संकल्प लिया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, मनोज प्रसाद, रेंजर ऑफिसर सरवन कुमार, उषा कुमारी, अशोक पांडे, मनीष कुमार, योगेश कुमार रॉक, सावन लिंडा, अभिषेक बंटी यादव, नितेश वर्मा, सुनील साहू, अजीत गुप्ता, जिमी गुप्ता, समेत कई सदस्य शामिल हुएं।

More related stories

Author

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.
Total post: 1442

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *