कांके प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बने प्रभात भूषण….

0
6

रिपोर्ट:- वसीम अकरम…..

कांके: भाजपा काके मंडल के महामंत्री प्रभात भूषण को कांके विधायक समरी लाल ने अपने कार्य क्षेत्र कांके प्रखंड का प्रतिनिधि बनाया है। विधायक समरी लाल ने प्रभात भूषण को कांके प्रखंड अंतर्गत विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, भूमि सुधार विभाग में किए जा रहे हैं योजनाओं का देखरेख एवं उनकी अनुपस्थिति में बैठक आदि में भाग लेने हेतु प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। प्रभात भूषण को कांके प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल टाइगर, राज्य सभा सदस्य आदित्य साहू, रांची सांसद संजय सेठ, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, महामंत्री नरेन्द्र महतो, कमलेश राम, नसीब लाल महतो, हरिनाथ साहू, कांके मंडल अध्यक्ष रामलखन मुंडा, दीपक महतो ने बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.