रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांचीः राजधानी रांची के कांके प्रखंड स्थित पिठोरिया थाना क्षेत्र के कई गांव में झुंड से बिछड़े हांथी के प्रवेश करने के बाद से आतंक कायम है। हाथी के डर से ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए मंदिर औऱ मस्जिद से भी सूचना प्रसारित किया गया है। झुंड से बिछडा ये हाथी लगातार आसपास के खेतों में लगे फसलों को भी नुकशान पहुंचा रहा है।
वहीं कांके क्षेत्र के कोंगे जयपुर गांव में हाथी ने एक युवक को पटक कर घायल कर दिया है। घटना के दौरान वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने हाथी को खदेड़ युवक से हाथी को दूर किया हलांति युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है। स्थानीय लोग और परिजनों ने घायल युवक को बेहतर ईलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया है।
वन विभाग की टीम और पिठोरिया थाना मौके पर पहुँच कर काफी मशक्कत के बाद जंगल की ओर हाथी को खदेड़ने में कामयाब हुएं। बिरसा जैविक उद्यान से जुड़े रमेश कुमार महतो ने बताया कि रात में यह हथिनी अपने झुंड से बिछड़ कर कई गांव में विचरण कर रही थी। और रास्ता भटकते हुए कांके प्रखंड की ओर आ गया।