15 अगस्त तक अच्छी बारिश नही हुई तो, घोषित किया जाएगा सुखाड़….

0
10

Report-Binod Sony…

रांचीः आगामी झारखंड पंचम विधानसभा सत्र को लेकर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम, माले विधायक विनोद सिंह सरयू राय, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव उपस्थित रहें, लेकिन विपक्ष बैठक से नदारद रहा।

15 अगस्त तक अच्छी बारिश नहीं हुई, तो सुखाड़ घोषित करने पर लिया जाएगा निर्णयः

बैठक के उपरांत संसदीय कार्य मंत्री, आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड विधानसभा के पंचम मॉनसून सत्र 29 जुलाई से शुरु हो रहा है, जिसे लेकर आज बैठक की गई। बैठक में कई तरह की बातों पर चर्चा की गई है। सदन में कई विधायकों के सवाल आएंगे, जिसका जवाब सदन में दिया जाएगा। बैठक में सुखाड़ को लेकर चर्चा की गई। अगर 15 अगस्त तक अच्छी बारिश नहीं होती है, तो राज्य को सुखाड़ घोषित करने पर विचार विमर्श किया जाएगा।

दूसरी बार विपक्ष बैठक से रहा नदारदः

वहीं विपक्ष की अनुपस्थिति पर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष, विपक्ष के बिना अधूरा है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना जरूरी है। दूसरी बार ऐसा हुआ है कि भाजपा के नेता बैठक में शामिल नही हुएं। इस मुद्दे पर कार्य मंत्रणा के दिन विशेष रुप से चर्चा की जाएगी।

मॉनसून सत्र में एक दिन सुखाड़ पर होगी विशेष चर्चाः

माले विधायक, विनोद सिंह ने कहा कि आज की बैठक में कई बातों पर चर्चा की गई। 5 दिन का मॉनसून सत्र है, और राज्य में किसानों का हाल बेहाल है। सुखाड़ को लेकर चर्चा की गई है। आज की बैठक में ये कहा गया है कि सत्र में एक दिन सुखाड़ पर विशेष चर्चा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.