झारखंड में कोरोना का पहला पोजिटिव केस आया सामने, हिन्दपीढ़ी के बड़ी मस्जिद में छुप कर रह रही थी पीड़िता…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

झारखंड में कोरोना का पहला पोजिटिव केस आया सामने, हिन्दपीढ़ी के बड़ी मस्जिद में छुप कर रह रही थी पीड़िता…

रांचीः बिते सोमवार को राजधानी रांची के हिन्दपीड़ी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी मस्जिद से गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में पुलिस ने 22 लोगों को बरामद कर क्वारेन्टाईन के लिए खेलगाव स्थित आईसोलेशन वार्ड में भेजा था। जहां जांच के दौरान मलेशिया की रहने वाली महिला का टेस्ट पोजिटिव आया है।

जानकारी देते चलें कि बीते सोमवार को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी मस्जिद में छुप कर रहे 22 लोगों को पुलिस ने क्वारेन्टाईन के लिए खेलगांव स्थित आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। इन संदिग्धों में 17 विदेशी और 5 भारतीय हैं। इन 22 संदिग्धों में 5 महिलाएं भी हैं जिनमे 4 विदेशी मूल की हैं, पकड़े गए लोगों में आठ मलेशिया के, तीन इंग्लैंड, दो वेस्टइंडिज, एक हॉलैंड, एक बंग्लादेश, दो अफ्रिका, व तीन दिल्ली, एक गुजरात और एक मुंबई के रहने वाले हैं।

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव ने भी मलेशिया के रहने वाली महिला के कोरोना पोजिटिव होने की पुष्टि कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.