भाजपा युवा मोर्चा ने 70 यूनिट रक्त, रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन ….

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए खास तैयारियां की हैं। बीजेपी ने इस मौके पर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया है जो 14 से 20 सितंबर तक चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की हर एक इकाई के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा के अलग-अलग कार्य कर रहे हैं।

हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन कार्यक्रम पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया, जहां महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रजवलित कर व हैप्पी बर्थ डे गाकर उल्लासपूर्वक जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय के जयकारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस मना रहा है। ईश्वर से दुआ करते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री खुश रहें, स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो। इस सेवा सप्ताह के दौरान इस कोरोना काल मे जो भी जरूरतमंद है, चाहे वे गरीब हो या दिव्यांग हों, सभी जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की वस्तुएं दी जा रही है।

वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रांची से सटे कांके के मेसरा बस्ती में जाकर जरूरतमंद गरीबों के बीच फल का वितरण किया। इससे पूर्व माँ रक्षा काली मंदिर में पीएम के दीर्घायु के लिए पूजा भी की गई।

वहीं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पीएम के जन्मदिवस पर प्रदेश कार्यालय में ही ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा 70 यूनिट रक्तदान किया गया।

https://youtu.be/1h0BPJ5TLAQ

Leave A Reply

Your email address will not be published.