0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड) पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की शायं फिरोज अंसारी नामक युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया। फिरोज अंसारी को पीठ में गोली लगी है, फिलहाल अस्पतार में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

चचरे भाई के बेटे ने मारी गोलीः

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फिरोज अंसारी को आपसी रंजीश में गोली मारी गई है। फिरोज अंसारी को उसी के चचेरे भाई के बेटे ने गोली मारी है, जिसका नाम अफसर अंसारी है। कोकदोरो निवासी, फिरोज पर अफसर अंसारी ने शायं के लगभग सात बजे गोली मारी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। पुलिस आरोपी अफसर अंसारी की तलाश में जुट चुकी है।

आरोपी अफसर अँसारी पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका हैः

जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पूर्व अफसर अंसारी पर फिरोज अंसारी के नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था, जिसके बाद से वह जेल में बंद था। तकरीबन एक वर्ष पूर्व से वह जमानत पर जेल से बाहर है. जेल से छूटने के बाद अफसर अंसारी गाँव से बाहर रहता था, कभी कभी वह गाँव आता जाता था. अफसर का गाँव मे आना जाना फिरोज अंसारी को अच्छा नहीं लगता था. उसी पुरानी रंजिश को ले क़र घटना के दिन तक़रीबन शाम 4 बजे दोनों के बीच बक-झक हुई, जिसके बाद फिरोज अंसारी, अफसर अंसारी के खिलाफ पिठोरिया थाना शिकायत करने के लिए जा रहा था. उसी दौरान पहले से घात लगाए अफसर अंसारी गाँव से बाहर इन्द मेला मैदान के समीप फिरोज अंसारी पर फायरिंग कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. खबर लिखें जाने तक पिठोरिया थाना मे लिखित शिकायत नहीं हुवी थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.