रांची उपायुक्त की पहल, अब जमीन माफिया नहीं कर सकेंगे सरकारी जमीन की खरीद बिक्री…..

0

रिपोर्ट – वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड): गुरुवार को उपायुक्त रांची के निर्देशानुसार कांके अंचलाधिकारी अमित भगत ने मौजा सुकुरहुट्टू, थाना नंबर 154, खाता नंबर 455, प्लॉट नंबर 1333, 1335, 1336 कुल रकबा 3.08 एकड़ गैर मजरूआ खास भूमि को बचाने के लिए बोर्ड लगवाया। इसकी जानकारी देते हुए सीओ कांके अमित भगत ने बताया कि भू-माफियाओं द्वारा खरीदार को गलत सूचना देकर सरकारी भूमि का क्रय विक्रय किया जा रहा है। अब सरकार द्वारा वैसे सरकारी भुमि पर बोर्ड लगाया जाएगा, ताकि कोई खरीदार भु माफिया द्वारा दी गई गलत सुचना से गलत जमीन नही खरीद ले। सीओ कांके के अनुसार अभी भु माफियाओ द्वारा सरकारी जमीन की बिक्री के बाद जब अंचल कार्यालय में जमीन संबंधित कागजात पहुंचती है तो ग्राहक अपने को ठगा महससु करते है। इस तरह की ठगी से बचने के लिए ही सरकार द्वारा यह काम किया जा रहा है। गुरुवार को कांके सीआई चितरंजन टुडू और अमीन जितेंद्र साहू ने सुकुरहुट्टू मौजा पर बोर्ड लगाया. अन्य राजस्व ग्राम के गैरमजरुआ भूमि पर भी शीघ्र ही बोर्ड लगाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.