YouTube से जानकारी हांसिल कर प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाया…
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड)- राजधानी रांची में बिल्कुल फिल्मी अंदाज में एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका के पति को ठीकाने लगा दिया। इस जघन्य घटना को अंजाम देने के लिए यूट्युब से भी मदद लिया गया था।
हत्या करने के तरिके यू-ट्युब पर सर्च करते थें प्रेमी और प्रेमिकाः
घटना पिठोरिया थाना क्षेत्र की है, जहां लुंबा उरांव नामक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले की छानबीन के बाद मृतक लुंबा उरांव की पत्नी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को इस मामले की जानकारी देते हुए संवाददाता सम्मेलन में रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि मृतक की पत्नी गीता और ठेकेदार इरफान के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी जानकारी गीता के पति लूंबा उरांव को मिलने के बाद गीता और उसके प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने के लिए योजना बनानी शुरु कर दी। इसके लिए यू-ट्युब से कई जानकारी हांसिल की गई।
प्रेमी, इरफान अंसारी अपने प्रेमिका और उसके पति की गतिविधियों को अपने मोबाईल पर देखा करता थाः
एसएसपी के अनुशार गीता के प्रेमी इरफान अंसारी ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पति-पत्नी के कमरे में चुपके से सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया था, जिसे वो अपने मोबाईल फोन पर देखा करता था। घटना की रात इरफान ने पहले लुंबा उरांव को शराब पिलाई और उसमें नींद की कई गोलियां मिला दीं, फिर बेहोश होने पर इरफान ने अपने पैर से दबा कर लुंबा की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि अपने प्रेम कहानी को बचाए रखऩे के लिए गीता और उसके प्रेमी ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। दोनों ने लुंबा की हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है।