रांची की बेटी का भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम में चयन…
रिपोर्ट वसीम अकरम…
रांची: झारखंड की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड स्थित चंदरा गांव की बेटी दिव्यानी लिंडा का चयन भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। दिव्यानी स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब, चरदी कांके की प्रतिभावान खिलाड़ी रही हैं और इसी क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
दिव्यानी के चयन की खबर मिलते ही उनके गांव और पूरे इलाके में हर्षोल्लास का माहौल है। गांववासियों से लेकर खेल प्रेमियों तक, सभी दिव्यानी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, रांची जिला के महासचिव आसिफ नईम, डॉ शाहनवाज कुरैशी,रामेंद्र कुमार, राणा मिश्रा, शकील अंसारी,समेंदर लाल, पंचायत समिति सदस्य रेशमी तिर्की और स्टार वॉरियर्स क्लब के कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू ने दिव्यानी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दिव्यानी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। अब सबकी निगाहें उनके शानदार प्रदर्शन पर टिकी हैं, जब वे देश का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करेंगी।