जमीअतुल मोमेनीन चौरासी कार्यकारिणी की बैठक में सात महत्वपूर्ण फैसला लिया गया….
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
कांके : शनिवार को “जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची, झारखण्ड क़े कार्यकारिणी समिति की बैठक कांके रोड़ स्थित विलेज ढाबा में की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष, मो० मजीद अंसारी ने कीl बैठक के दौरान निम्नलिखित सात बिंदुओं पर विशेष रुप से चर्चा कर फैसला लिया गया।
1. संस्था का पंजीकरण और बैंक खाता खोलने पर चर्चा करते हुवे बताया गया कि, संस्था का कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों से प्रोत्साहन राशि के रूप में सांस्थनिक कार्यों के लिए लिया जायेगा।
2. सोशल मिडिया साईट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर अंकुश एवं व्यक्तिगत कार्यवाही करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए कार्यकारिणी समिति सदस्य इमरान क्रांतिकारी द्वारा तत्काल साइबर थाना में एक आवेदन किया जायेगा।
3. कार्यकारिणी समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न पंचायतों से बैठक कर उपसमिति बनाने पर चर्चा करते हुए कार्यकारिणी समिति सदस्य मो० लतीफ़ अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है, की 15 दिनों के अन्दर कड़रु, पुन्दाग, डीपाटोली, इलाहिनगर, हरमू, नगड़ी प्रखंड के सभी पंचायतों में उपसमिति का गठन किया जाये।
4. अंजुमन इस्लामिया रांची के बायलॉज में दर्ज मोजाफात के सिलसिले में मंत्री जनाब हफिजुल हसन से मुलकात किया जायेगा साथ ही झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन से भी एक प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेगी। यदि देहि इलाके के वोटरों को नहीं जोड़ा जाता है, तो आंदोलन किया जाएगा।
5. रांची अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में वोटर बनवाने में सभी पंचायतों को जागरूक किया जायेगा।
6. संस्था द्वारा कब्रिस्तान, मस्जिद, ईदगाह, मदरसा, इमामबाड़ा के सर्वे के लिए कमिटी गठन कर आगामी बैठक में चर्चा कर फैसला लिया जायेगा।
7. “जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची, स्वतोत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के लिए रिंग रोड, हुसिर मोड़ के पास जगह का चयन किया गया है। सुबह 10:30 बजे झंडा फहराया जायेगा, साथ ही जमीअतुल मोमेनीन चौरासी के इतिहास के पत्रिका का विमोचन किया जायेगा।
बैठक में अध्यक्ष मो. मजीद आलम, सचिव नूर आलम, कोषाध्यक्ष मो. अरशद जिया, उपाध्यक्ष मो. रिजवान, उप सचिव मो. हरीश अंसारी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी जुनैद आलम, कार्यकारिणी सदस्य मो. जमील अख्तर, मो. लतीफ़ आलम, इजराइल अंसारी, मो. नौशाद, आजाद, नुरुल होदा, रमजान अंसारी, मो. ताजुद्दीन अहमद, रफ़ीक अंसारी, मो. सलामत अंसारी, मो. अलाउद्दीन, मो. शमीम आलम, अफरोज आलम, इमरान अंसारी, इम्तियाज़ अंसारी, तबारक हुसैन, अब्दुल इमाम अंसारी, तबरेज आलम, मोख्तार अंसारी, मो. परवेज आलम, मो. अख्तर अंसारी शामिल थे।