अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई महिलाएं, इन्हें मिला सम्मान……

0
11

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

कांके प्रखण्ड : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे महिला मुखिया, मेट, लाभुक, मजदूर तथा अभियंता को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में कांके प्रखण्ड अंतर्गत पिठोरिया पंचायत की मुखिया को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शिलवंत भट्ट, प्रखण्ड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उपप्रमुख अजय बैठा ने शाल एवम बुके देकर सम्मानित किया।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवम प्रमुख ने उनके उत्कृष्ठ एवम सराहनीय कार्य के लिए महामहिम राष्ट्रपति से पुरस्कृत होने के लिए बधाई दी, साथ ही अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को उनसे सीख लेने की अपील की। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सर्व जन पेंशन को मिशन मोड में लेकर सभी योग्य व्यक्ति को पेंशन से जोड़ने की बात कही। मनरेगा अंतर्गत इस माह अधिक से अधिक महिला मजदूर को कार्य आवंटन कर मानव दिवस सृजित करने का आहान किया।

मौके पर प्रमुख सोमनाथ मुंडा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शिलवंत भट्ट, उपप्रमुख अजय बैठा, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मन्तोष सिंह, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी सुदीप्ता बरियार, बीपीआरओ देवानंद महतो, एलईओ काजल विश्वकर्मा, सुमन प्रताप गांगुली, मुखिया पूजा किस्पोट्टा, सुनीता देवी, फुलमनी देवी, बाल विकास की सभी महिला पर्यवेक्षक, ग्राम रोजगार सेवक, अभियंता, मेट, पंचायत सचिव, जनसेवक आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.