जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, भाइयों ने की भाई की हत्या, तीन हिरासत में…….

0
4

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी…..

गिरिडीह: झारखंड में जमीन विवाद में मारपीट की घटना लगातार हो रही है। इस बार जमीन के विवाद में भाइयों ने मिलकर एक भाई की हत्या कर दी। यह घटना गिरिडीह के पीरटांड़ की है। सम्पति को लेकर चल रहा पुराना विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस विवाद में एक व्यक्ति की हत्या उसके भाइयों ने ही कर दी।

घटना गिरिडीह जिले के उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ थाना क्षेत्र के महादेवडीह गांव की है। मृतक इसी गांव का निवासी 45 वर्षीय राजेन्द्र स्वर्णकार था। इस घटना में मृतक राजेंद्र का पुत्र भी घायल हो गया है। इस मामले को लेकर पीरटांड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें शंकर स्वर्णकार, बजरंगी स्वर्णकार और सुजीत स्वर्णकार शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.