झारखंड के 11वें जिला में कोरोना ने पसारा पांव, 4 नए कोरोना संक्रमितों के साथ आंकड़ा पहुंचा 111…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी हो चली थी, लेकिन एकाएक एक बार फिर से 30 अप्रैल को झारखंड में 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। गुरुवार को गोड्डा जिले से भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई, जिसके बाद अब झारखंड के 11 जिलों में कोरोना वायरत का फैलाव हो चुका है। गुरुवार को राजधानी रांची के हॉट स्पॉट, हिंदपीढ़ी से 2 भी दो मामले और रिम्स से एक मामला सामने आया है। इस तरह झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या  111 हो चुकी है, जिसमें से तीन की मौत और 20 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

जिलावार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्याः-

  1. रांची में 81 पॉजिटिव, 2 की मौत, 10 स्वस्थ हो चुके हैं।
  2.  बोकारो 10 पॉजिटिव, 1 की मौत और 5 स्वस्थ हो चुके हैं।
  3. हजारीबाग 3 पॉजिटिव, 2 स्वस्थ हुए।
  4. धनबाद 2 पॉजिटिव और दोनों स्वस्थ हो चुके हैं।
  5. गिरिडीह 2 पॉजिटिव।
  6. सिमडेगा 2 पॉजिटिव 1 स्वस्थ हो चुका हैं।
  7. देवघर 2 पॉजिटिव।
  8. गढ़वा 3 पॉजिटिव।
  9. पलामू 3 पॉजिटिव।
  10. जामताड़ा 2 पॉजिटिव।
  11. गोड्डा 1 पॉजिटिव।

झारखंड में अब तक कुल 11963 कोविड-19 के सैंपल लिए गए हैः

अब तक राज्य भर से कुल 11963 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 11072 सैंपल की जांच की जा चुकी है। कुल 10962 नेगेटिव पाए गए हैं। झारखंड में चार जगहों पर कोविड-19 टेस्ट की व्यवस्था है, जिसमें राजधानी रांची के रिम्स, एमजीएम जमशेदपुर, पीएमसीएच धनबाद, यक्ष्मा आरोग्यशाला इटकी में कोविड-19 जांच की जा रही है। राज्य भर में कुल 80408 होम क्वारंटीन और 11386 लोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित किए गए क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.