समीक्षा बैठक में विधायक, सुरेश बैठा ने अधिकारियों की लगाई क्लास…..

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखँड)- बुधवार को कांके प्रखंड कार्यालय के सभागार मे झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी विकास योजनाओं की समीक्षा, बैठक आहुत कर की गई। बैठक में मुख्य रूप से कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप-प्रमुख अंजय बैठा, कांके बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी विजय कुमार, सीआई चितरंजन टूटू मौजूद रहें।

बैठक के दौरान फरियादी की फरियाद सुनते, विधायक सुरेश बैठा.
विधायक, सुरेश कुमार बैठा ने सभी विभागों के पदाधिकारियों से क्षेत्र मे चल रहे योजनाओं की जानकारी ली और उसकी समीक्षा की। इस दौरान बैठक मे मौजूद प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों द्वारा भी कई सुझाव दिये गएं जिसे विधायक ने गंभीरता से लेते हुवे अधिकारियो को इस पर अमल करने का निर्देश दिया।
मौके पर विधायक ने मिडिया से बात करते हुवे कहा कि, सभी विभागों मे संतोषजनक कार्य किये जा रहे है। अधिकारियो को निर्देश दिया गया है कि, क्षेत्र मे किसी भी योजना वितरण के दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों कि मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। विभागों के अधिकारियों से कहा गया है कि अगले बैठक मे अधिकारी अपने-अपने विभागों का पूरा आंकड़ा ले कर ही बैठक मे शामिल हों।

प्राकृतिक आपदा से हुवे नुकसान पर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द सर्वे कार्य पूरा कर पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराया जाए। ये निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीओ विजय कुमार ने कहा है कि, सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सर्वे रिपोर्ट जिला को भेज दिया जाएगा, जिसके बाद मुआवजा राशि का वितरण पीड़ितों के बीच किया जाएगा।

बैठक मे मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य ऐनुल हक अंसारी, लालचंद सोनी, अमर तिर्की, नरगिस सुल्ताना, नीलम गाड़ी, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, गौरी शंकर महतो, मनीष महतो सहित सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.