विधायक सुरेश बैठा, उप प्रमुख और सांसद प्रतिनिधि ने संयुक्त रुप से किया धान अधिप्राप्ति केन्द का उद्घाटन..
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड)- कांके प्रखंड मे सरकार द्वारा किसानो से धान खरीद के लिए धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार को कांके विधानसभा के विधायक सुरेश बैठा, कांके प्रखंड के उप-प्रमुख अंजय बैठा और सांसद प्रतिनिधि, प्रभात भूषण ने सम्मिलित रूप से फीता काटकर धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन किया। मौके पर किसानो से धान भी क्रय किया गया। विधायक सुरेश बैठा ने कहा की राज्य सरकार किसानो के प्रति हमेशा से संवेदनशील रही है। इस वर्ष किसानो से 2450 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद होगी, इसके अलावा प्रति क्विंटल 81 रुपये बोनस भी किसानो को दिया जाएगा। पिछले वर्ष की शिकायत पर इस वर्ष धान जमा करने वाले किसानों को मौके पर ही धान जमा करने का प्राप्ति रसीद दिया जाएगा। किसान अपनी धान बेचने के बाद एक सप्ताह के अंदर एक मुश्त 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान का पैसा प्राप्त कर सकेंगे। कांके प्रखंड मे दो जगहों पर किसानो से धान खरीद के लिए अरसंडे लैंप्स और उरुगुट्टू लेंप्स मे धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाया गया है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जीप सदस्य संजय महतो, सुषमा देवी, पंचायत समिति सदस्य लालचंद सोनी, नरगिस सुल्ताना, मुखिया नीलू पाहन, सोमा उरांव, बीएसओ रामानंद बेदिया, बिसीइओ नेली तिर्की, बीओ संजय श्रीवास्तव, लैंप्स अध्यक्ष अनूप टोप्पो, सुरेश राम, मनोज राम, रणधीर केशरी, नेसार अहमद मौजूद रहें।