गर्मी के मद्देनजर, पंचायतों को मिले राशि को पेयजल में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा खर्च….

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड) : गुरुवार को कांके प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख, सोमनाथ मुंडा की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों और अधिकारियो के साथ विकास योजनाओं को ले क़र समीक्षा बैठक की गई. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कांके प्रखंड को पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा पंचायत मे विकास कार्य करवाने के लिए एक करोड़ उनसठ लाख तैंतालिस हजार आठ सौ छ: रूपये आवंटित हुई है, जिसमे टाईड के लिए पंचानबे लाख छियासठ हजार दो सौ बिरासी रूपये और अनटाईड के लिए तिरसठ लाख सतहत्तर हजार पांच सौ चौबीस रूपये आवंटित की गई है.

बैठक में तत्काल विकास योजडनाओं में राशि खर्च करने का प्रमुख ने दिया आदेशः

मौके पर मौजूद प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो वर्ष से पंचायत समिति सदस्यों के फंड में विकास योजनाओं के लिए सरकार द्वारा राशि का आवंटन नहीं किया गया था, लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राशि प्रखंड में आवंटित की गई है, जिसे लेकर सभी पंचायत समिति सदस्यों और अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक कर राशि को खर्च करने के लिए जल्द से जल्द अपने-अपने पंचायत पर सर्वे कर योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए प्रपोजल देने का निर्देश दिया गया है, ताकि ये राशि विकास योजनाओं पर खर्च हो और इसके तुरंत बाद वर्ष 2025-26 के लिए राशि आवंटित किया जा सके.

टाईड और अनटाई, दोनों राशि विकास योजनाओं में किया जाएगा खर्चः अंजय बैठा़ उप प्रमुख

वहीं उप प्रमुख, अंजय बैठा ने बताया कि टाईड और अनटाई, दोनों मिलाकर स्वच्छता, पेयजल, विद्यालय, आंगनबाड़ी, खेल मैदान का सुंदरीकरण, सामुदायिक भवन मरम्मती,ग्रामीण सड़क, पुल, पुलिया का निर्माण, शमशान, कब्रगाह,एवं मसना स्थल का सुंदरीकरण आदि योजनाओं मे शामिल किया गया है.

पेयजल की समस्या को देखते हुए पेयजल को दिया जाएगा प्राथमिकताः पंसस

पंचायत समिति सदस्य, ऐनुल हक अंसारी, अबुशमा अंसारी, मरियम तिग्गा ने बताया की गर्मी का मौषम आ चूका है, ग्रामीण क्षेत्रों पर पेयजल की समस्या बहुत बढ़ जाती है, इसे देखते हुवे तत्काल पेयजल की समस्या को सबसे पहले प्राथीमकता दिया जाएगा।

ये सभी रहें बैठक में मौजुदः

बैठक मे मुख्य रूप से कांके प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य लाल चंद सोनी, नीलम टोप्पो, नरगिस सुल्ताना, ज़ियाउद्दीन अंसारी, समेत दर्जनों पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.