नरसिंहपुर, अम्बाटोली में हाथी ने धनेश्वर साहू के घर को पहुंचाया भारी नुकशान, लाखों का सामान छत्तिग्रस्त…

0

रिपोर्टः ताजा खबर संवाददाता, कामडारा
कामडाराः कामडारा प्रखंड के रेड़वा पंचायत में विगत 3 जनवरी से लगभग 5-6 की संख्या में हाथियों का झुंड घुम-घुम कर ग्रामीणों को नुकशान पहुंचा रहा है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी कान में तेल डाल कर सोये हुए हैं।
3 जनवरी को हाथियों ने रेड़वा पंचायत के नरसिंहपुर में एक घर को ध्वस्त कर दिया था। फिलहाल इसी झुंड से एक हाथी बिछड़ गया है और ग्रामीणों को भारी नुकशान पहुंचा रहा है। 14 जनवरी की रात इस हाथी ने नरसिंहपुर, अम्बाटोली में पहुंच कर धनेशवर साहू के घर में भारी तोड़ फोड किया।
हाथी ने सभी चार कमरों को धवस्त कर लाखों की संपत्ति को भी नुकशान पहुंचाया है। इस घर में रहने वाले परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है। घटना से पूर्व परिवार के सभी पांच सदस्य दूसरे के घर मेहमानी में गए हुए थें। सुबह जब ये लोग अपने घर पहुंचे तो घर पुरी तर ध्वस्त देखा। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि रात के 11 बजे हाथी गांव पहुंचा था और पुरे घर को चिंघाड़ते हुए छत्तिग्रस्त कर दिया। गांव के कुछ लोग हाथी आने पर भाग गए थें और कुछ लोग अपने ही घरों में अंधेरा करके दुबक गए थें।
तीन जनवरी को ही हाथी आने की सूचना वन विभाग को दे दी गई थीः मुखिया
नरसिंहपुर पंचायत की मुखिया क्रिस्टिना लकड़ा ने “ताजा खबर झारखंड” से बातचीत में जानकारी दी कि, हमारे कहने पर मेरे एक व्यक्ति और तीन जनवरी को हांथी ने जिस घर को नुकशान पहुंचाया था, उनके द्वारा क्षेत्र के वनपाल को सूचना दे दी गई थी, लेकिन दो सप्हाहग बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीन हांथियों को खदेड़ने के लिए नहीं पहुंची। हमलोगों को सुरक्षा के लिए टॉर्च या पटाखा भी नहीं भेजा गया है। ग्रामीण अपने स्तर से हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
वन विभाग के पास कर्मचारियों की कमी हैः लिबनुस कुल्ल, वनपाल
इस बाबत क्षेत्र के वनपाल लिबनुस कुल्लू से बात करते हुए उन्हें 14 जनवरी की रात धनेश्वर साहू के मामले से अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाथी भ्रमणशील है, इसकी जानकारी मुझे है। लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारन उस जगह पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंच पाई है। जब ताजा खबर संवाददाता ने वनपाल से कहा कि पीड़ित परिवार के घर का सभी कमरा हाथी ने ध्वस्त कर लाखों की संपत्ति को नुकशान पहुंचाया है। परिवार के पांचो सदस्य इस ठंड में बेघर हो चुके हैं, उन्हें अविलंब सहायता की जरुरत है। इस पर उन्होंने कहा कि पास के ही किसमी गांव में हाथी के हमले में दो व्यक्ति घायल हुवे हैं, मैं वहीं मौजुद हूं। मैं क्षेत्र के रेंजर को नरसिंहपुर भेज कर पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए कहता हूं। फिलहाल ये हांथी नरसिंहपुर गांव से लगभग तीन किलोमीटर की दूरे पर डेरा जमाए हुवे है।

वीडियो रिपोर्ट—-

Leave A Reply

Your email address will not be published.