धनबाद के धनसार में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या…

0
5


रिपोर्ट- अशोक कुमार, धनबाद

धनबादः सोमवार की अहले सुबह दिल दहला देने वाली घटना का जानकारी स्थानीय लोगों को मिली। यहां एक घर के दरवाजे के नीचे से खून की धार बहती दिखी, जिसके बाद लोगों ने खिड़की से झांक कर घर के अंदर देखा तो सभी के होंस उड़ गएं। घर के अंदर चार लोगों का शव पड़ा हुआ था, जिसके बाद ये घटना पुरे क्षेत्र में फैल और लोगों को भीड़ घर के बाहर जमा हो गई। स्थानी लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस जांच परड़ताल में जुट गई है।

कमरे के अंदर घटनास्थल से ही दो धारदार हथियार बरामदः

मामला धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधी रोड का है। मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए, जहां एक पलंग के उपर वीरेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव का शव पड़ा था, जबकि पलंग से कुछ दूर फर्श पर उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र रोहित यादव और सौतेला पुत्र राहुल का भी शव पड़ा हुआ था। पुलिस को कमरे के अंगर से दो धारदार हथियार भी मिला है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि, इसी हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सौतेले पुत्र राहुल के आने के बाद से ही घर में हमेशा विवाद हुआ करता थाः पड़ोसी

मृतक मुन्ना यादव के बारे में पड़ोसियों ने बताया कि मुन्ना यादव किसी मिक्चर कारखाने में काम किया करता था। उसने मृतका मीना देवी से दूसरी शादी की थी। वहीं उनका सौतेला पुत्र राहुल कही बाहर रह रहा था, लेकिन एक माह पूर्व ही वह घर लौटा था। पड़ोसियों ने शक् जाहिर करते हुए कहा कि, उनके सौतेले पुत्र राहुल ने ही घटना को अंजाम दिया होगा और बाद में खुद अपना गला रेत कर खुदकुशी कर ली होगी। उन्होंने बताया कि राहुल के घर आने के बाद से ही घर में किसी बात को लेकर लगातार झगड़ा हुआ करता था।  

हत्या की आशंका सौतेले पुत्र राहुल परः पुलिस

मौके पर धनबाद के सिटी एसपी आर. रामकुमार और धनसार थाना प्रभारी भी पहुंचे और मामले की जांच की। इसके बाद घटना की जानकारी देते हुए धनसार थाना प्रभारी ने बताया कि, घटना देर रात की है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद था। वहीं कमरे के अंदर चार लाशें पड़ी थी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया अनुसंधान से प्रतीत हो रहा है कि गृह स्वामी मुन्ना यादव के सौतेले पुत्र राहुल यादव ने ही घटना को अंजाम दिया है। उसके शव के ठीक बगल से दो खंजर बरामद किया गया है। घटना की जांच हर बिंदु से की जा रही है। मामले का खुलासा जांच के बाद ही हो पायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.