1 वर्ष में 115 योजनाएं धरातल पर उतारी जा चुकी हैः सुरेश बैठा, विधायक, कांके विधानसभा

0

रिपोर्ट-वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड):
सोमवार को कांके विधानसभा के विधायकॉ, सुरेश कुमार बैठा ने अपने कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय मे विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक मद से चल रहे कार्यों और उसकी गुणवत्ता के बारे मे जानकारी विधायक को दी, साथ ही जो योजना पूरा हो चूका है और विभाग के द्वारा लाभुक समितियों को पूर्ण भुगतान नहीं हुवा है, उसकी भी जानकारी विधायक को दी गई.

विधायक ने कार्यकर्ताओं को विकास से वंचित क्षेत्रों का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहाः

विधायक सुरेश बैठा ने विभागीय अधिकारियों से बात कर पूर्ण हो चुके योजनाओं को जाँच कर भुगतान करने का निर्देश दिया. इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओ के साथ नई योजनाओं को धरातल पर लागु करने के लिए विचार विमर्श भी किया। विधायक ने कार्यकर्ताओँ को निर्देश दिया की विधानसभा क्षेत्र में जहाँ-जहाँ रोड, नाली, पानी, बिजली जैसी मुलभुत सुविधा से लोग वंचित है, उन जगहों का सर्वे कर रिपोर्ट दिया जाए, ताकि नए बजट में वंचित क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

विधायक मद से 115 योजनाएं एक वर्ष में धरातल पर उतारी जा चुकी हैः विधायक

मौके पर विधायक सुरेश बैठा ने बताया कि पिछले एक वर्ष में कांके विधानसभा क्षेत्र में विधायक मद से लगभग एक सौ पंद्रह योजनाएं धरातल पर उतारी गई है, वहीं क्षेत्र के कुम्हरिया रिंग रोड अप्रैल माह से शुरुआत करने का भी आश्वासन दिया. बैठक मे मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, कांके प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, कांके विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, खलारी प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी, मुश्ताक आलम, बुढ़मू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बब्लु उरांव, राजन सिंह राजा, तनवीर आलम, मिंटू सिंह, गोपाल सिंह, राजू दुबे, रेशमा बेगम, जावेद अंसारी, गोरी शंकर, रोशन लाल, हयात अंसारी, लालचंद सोनी, शालीग्राम महतो, अशोक महतो, अफ़ज़ल अंसारी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.